Thursday, 15 May 2014

Woman commits suicide

पनकी में बुधवार को घरेलू कलह से परेशान लवकुश (फ्ख्) ने फांसी लगाकर जान दे दी. वह रतनपुर कालोनी निवासी राजेश्वर सिंह का बेटा था. 

इलाकाई लोगों के मुताबिक उसकी पत्नी अंतिमा से अनबन रहती है. जिससे नाराज होकर वह मायके चली गई थी. 

वह कुछ दिनों पहले देवर की शादी में आई थी, लेकिन दोबारा झगड़ा होने पर वापस चली गई थी. जिसको लेकर लवकुश डिप्रेशन में रहता था. जिसकी वजह से उनकी जान दे दी. उसके दो बच्चे है. सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम भेज दिया.

Leather godown caught fire

अनवरगंज में मंगलवार की देर रात को लेदर गोदाम में आग लग गई. कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया. जिसे देख इलाकाई लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे. सूचना पर फायर बिग्रेड की दो दर्जन गाडि़यों के मौके पर पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका. 

अनवरगंज के मोहन लाल कम्पाउंड में मो. सैफ का लेदर का गोदाम है. वह शाम को गोदाम बन्द कर घर चले गए थे. देर रात को करीब इलाकाई लोगों ने उनको गोदाम में आग लगने की सूचना दी, तो वह भागकर वहां पहुंचे. उन्होंने इलाकाई लोगों के साथ आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे. जिसके बाद थाने का फोर्स और फायर ऑफिसर दो दर्जन से अधिक फायर बिग्रेड की गाडि़यों के साथ वहां पर पहुंचे. 

जिसके बाद करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. एसओ का कहना है कि अभी आग लगने के कारण का पता नहीं चला है. वहीं, गोदाम मालिक का कहना है कि उनको लाखों का नुकसान हुआ है.

Jal nigams carelessness creats water crisis

जलनिगम की खुदाई से पहले वाटर सप्लाई लाइन टूटने से दो दिनों तक लोगों को ड्रिकिंग वाटर क्राइसिस से जूझना पड़ा. अब लापरवाही से की जा रही खुदाई ने बिजली भी गुल कर दी है. ट्यूजडे की रात आजाद नगर, नवाबगंज, मौनीघाट सहित आसपास मोहल्लों के सैकड़ों घर रातभर अन्धेरे में डूबे रहे. कई मोहल्ले तो दोपहर क्ख् बजे करीब लाइट आई. इसी तरह जलनिगम के द्वारा जेसीबी से की जा रही खुदाई में रोडवेज वर्कशॉप की केबल कटने से वेडनेसडे की शाम ब् बजे लाइट गुल हो गई. फिर रात तक नहीं आई.

दरअसल दो दिन गंगा बैराज चौराहा के पास जलनिगम की लापरवाही से वाटर व‌र्क्स से आ रही मेन वाटर सप्लाई लाइन टूट गई थी. जिससे नवाबगंज, कर्बला, मौनीघाट, विष्णुपुरी, रानीघाट आदि मोहल्लों के लोगों को ड्रिकिंग वाटर क्राइसिस का सामना करना पड़ा.

ट्यूजडे की रात क्0 से क्ख् बजे तक पॉवर रोस्टरिंग हुई. इसके बाद जलनिगम के द्वारा जेसीबी से किए जा रहे काम की वजह से आजाद नगर व मौनीघाट फीडर की केबल कट गई. जिससे इनसे जुड़े हजारों घर अन्धेरे में डूब गए. आजाद नगर फीडर से जुड़े घर तो सुबह म्.फ्0 बजे रोशन हो सके. फिर सुबह 9.फ्0 से क्0.ब्0 बजे तक सिटी में पॉवर रोस्टरिंग के कारण बिजली गुल रही है. वहीं मौनीघाट मौनीघाट फीडर से जुड़े मोहल्लों में दोपहर क्ख् बजे के करीब लाइट आई.

Wednesday, 16 April 2014

Rape attempt

घाटमपुर में मंडे को एक युवक ने घर लौट रही किशोरी से रेप करने की कोशिश की. उसके शोर मचाने पर इलाकाई लोग मौके पर पहुंच गए. जिन्हें देखकर आरोपी भाग गया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई. एसओ ने बताया कि आरोपी की पहचान छोटे पासी के रूप में हुई है. उसकी तलाश की जा रही है. 

grp arrests several

 जीआरपी की ओर से मंडे रात को ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान जनरल, लेडीज और विकलांग कोचों में सफर कर रहे यात्रियों को चेक किया गया. जीआरपी इंस्पेक्टर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद यह अभियान चला. इस दौरान ब्रीथ एनालाइजर का भी प्रयोग किया गया. जीआरपी के सिपाहियों ने महानंदा, गोमती, आम्रपाली समेत आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को चेक किया. संदिग्ध लोगों को भी चेक किया गया. 

Source: Kanpur News

Constable beaten

ट्रैफिक पुलिस लाइन में मंडे को ससुराल वालों ने कांस्टेबल को पीटकर अधमरा कर दिया. कांस्टेबल ने थाने में तहरीर दी. वहीं, ससुराल वालों ने उस पर घर में मारपीट का आरोप लगाया. रेलबाजार स्थित ट्रैफिक पुलिस लाइन में रहने वाले राम गोपाल कांस्टेबल है. 

फैमिली में पत्नी, बेटा प्रदीप, सुनील और बेटी दीप माला है. जिसमें दीप माला की शादी पुलिस कालोनी जूही निवासी राजेश सिंह से हुई थी. दोनों में अनबन होने से अक्सर कहासुनी होती थी. जिससे नाराज दीप माला ने पिछले दिनों जहरीला पदार्थ खा लिया था. मंडे को राजेश ट्रैफिक पुलिस लाइन गया था. 

जहां पर उसका सामना ससुराल वालों से हो गया. कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई.

Farm land burnt

बिधनू में बिजली का तार टूटकर गिरने से खेत पर खड़ी गेहूं की दस बीघा फसल जलकर राख हो गई. तार टूट कर खेत में गिरने के बाद आग ने विकराल रूप लिया, आग गांव के घरों तक पहुंचने आशंका से भयभीत गांव के लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को फोन किया. फायर ब्रिगेड पहुंची ही नहीं, थाने से भी डेढ़ घंटे बाद एक सिपाही ने पहुंचकर खानापूरी की. खुद आसपास के गांव वालों ने मिलकर आग पर काबू पाया वरना बड़ा हादसा हो सकता था.

बिधनू के कठोंगर निवासी गोविंद प्रसाद त्रिवेदी का चार बीघा व राजकिशोर का डेढ़ बीघा खेत गांव से ही लगे कसिगवां में है. कसिगवां के चंद्रभूषण, राजा मिश्र व गोरेलाल का भी खेत पास में है. रविवार रात करीब दो बजे बिजली का तार टूटने से हुई स्पार्किंग से खेतों में खड़ी गेंहू की फसल पर आग लग गई. गांव वालों की चीखपुकार सुनकर आसपास के गांव के लोग भी एकत्र हो गये. ट्यूबवेल व सबमर्सिबल चलाकर आग पर काबू पाया. गांव वालों का आरोप है कि कई बार बिजली विभाग को जर्जर तारों की शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. साथ ही सूचना के काफी देर बाद दमकल गाड़ी पहुंचने पर लोग उत्तेजित हो गए. ग्रामीणों का कहना था कि यदि दमकल का इंतजार करते तो सारे खेत जलकर राख हो जाते.